Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सरिता ने 14 साल की उम्र में चुनी आध्यात्म की राह,लोगों को जीना सीखा रहीं

Published - Sat 23, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स

aparajita changemakers bramhakumari sarita firozabad

ब्रह्माकुमारी आश्रम की संचालिका सरिता बहन पिछले कई सालों से आध्यात्म की अलख जगा रही हैं। उन्होंने घर-परिवार छोड़कर अपना पूरा जीवन समाज को नई दिशा देने के लिए लगा दिया है। उनके विचारों से अपराध की दुनिया में कदम रखने वाले सैकड़ों लोग फिर से साधारण जीवन में लौट आए हैं। नशा मुक्ति, महिला सशक्तीकरण को लेकर भी कई अभियान चलाए हैं। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की संचालिका ब्रह्मकुमारी सरिता बहन ने सिर्फ 14 वर्ष की उम्र से ही आध्यात्म का क्षेत्र चुन लिया था। वह 33 वर्ष से इसी दिशा में जुटी हैं। जीवन से तंग आ चुके, तनाव से ग्रसित अनेकों लोगों ने उनके विचार सुनकर फिर नया जीवन सुकून के साथ जीना सीख लिया। कई पुरुष-महिलाएं ऐसी थी, जो आत्महत्या करने का मन बना चुकी थी, मगर सरिता बहन से मिलने के बाद आज नया जीवन सीख रहे हैं।