Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

नीरू ने अकेलेपन को नहीं बनने दी कमजोरी, महिलाओं को देती हैं फिट रहने के टिप्स

Published - Sun 31, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स

aparajita changemakers neeru saini chandigarh

चंडीगढ़। नीरू सैनी पेशे से तो विज्ञान की शिक्षिका हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ वह महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित भी करती हैं। उनका कहना है कि महिलाएं अक्सर घर के काम और परिवार के चक्कर में अपने स्वास्थ्य का ख्याल नहीं रखतीं। घर की महिला स्वस्थ रहेगी तो पूरा परिवार निरोग रहेगा। इसके लिए उन्होंने पिंकथॉन कैंपेन भी शुरू किया है। हालांकि इन सब को शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी जिंदगी के लंबा संघर्ष किया और उस पर विजय भी हासिल की। मौली जागरां स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साइंस टीचर नीरू सैनी 2002 में पति के निधन के बाद बिल्कुल अकेले पड़ गईं। दो बेटियां हैं, जो पढ़ाई और नौकरी की वजह से बाहर रहती हैं। ऐसे में वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो गईं। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को इस बीमारी से निकालने का संकल्प लिया। उन्होंने साइक्लिंग और रनिंग शुरू की और खुद को डिप्रेशन से बाहर निकाला। आज वह शहर की लड़कियों से लेकर महिलाओं तक को अकेलेपन और अन्य दूसरी बीमारियों से बाहर निकालने का काम कर रही हैं। उन्हें प्रेरित कर रही हैं। साथ ही वह महिलाओं के लिए जागरुकता कैंप एवं पिंकथॉन का भी आयोजन करती रहती हैं।