Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रजनी ने खेलों में मेडल तो नौकरी में जीते अवॉर्ड

Published - Mon 18, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स

aparajita changemakers rajni joshi bareilly

बरेली। मूलरूप से अल्मोड़ा निवासी रजनी जोशी दीक्षित अब महानगर में रहती हैं। वह इंडियन हॉकी टीम की सदस्य रह चुकी हैं और रेलवे के अकाउंट विभाग में सेवारत हैं। खेल के मैदान पर अपना दमखम दिखाने के बाद रजनी जोशी दीक्षित अब अपनी नौकरी के क्षेत्र में भी झंडे गाड़ रही हैं। उन्होंने 1990 में एशियन गेम्स में प्रतिभाग किया। 1986-1991 तक हॉकी में भारत का प्रतिनिधित्व किया। एशिया कप, इंदिरा गांधी गोल्डन कप, इंटर कांटिनेंटल कप, इंडियन नेशनल कप आदि खेल चुकी हैं। इसके बाद रेलवे की नौकरी में आने के बाद भी अपना लोहा मनवाते हुए कार्यकुशलता के लिए जीएम अवार्ड, डीआरएम अवार्ड और एफएएनसीओ अवार्ड आदि हासिल कर चुकी हैं।