Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अज्ञात महिला मरीजों के लिए मसीहा बनीं वीना

Published - Tue 19, Mar 2019

अपराजिता चेंजमेकर्स

aparajita changemakers veena gupta

‌ज‌िला अस्पताल में अज्ञात महिला मरीजों के लिए वीना गुप्ता मसीहा की तरह सेवा करती हैं। मरीजों के लिए समय निकालती हैं। अपनी मौजूदगी में नर्सिंग स्टाफ से उनका इलाज कराती हैं। उन महिला मरीजों की देखरेख करके उनके घरों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। हुंडावाला बाग निवासी वीना गुप्ता करीब सात साल से यह सेवा कार्य करती आ रही हैं। वो हैं तो गृहणी, लेकिन समाज सेवा का जुनून कई की जान बचा चुका है। अक्सर 108 एंबुलेंस या फिर पुलिस घायल, जहरखुरानी का शिकार लोगों को जिला अस्पताल में यूं ही छोड़ जाती हैं। अज्ञात होने के कारण नर्सिंग स्टाफ उनकी देखरेख नहीं करता है। कुछ घायल महिला मरीज ऐसी भी आई हैं, जिन्हें इलाज देने से नर्सिंग स्टाफ कतराता था। वीना ने अज्ञात मरीजों का उस तरह साथ दिया जो अपना ही दे सकेगा। मरीजों को दवा खिलाना, उनके खानपान, कपड़ों की व्यवस्था करती हैं।