Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुमन ने शादी के बाद भी नहीं छोड़ी तलवारबाजी, पांच बार बनीं स्टेट चैंपियन

Published - Tue 19, Mar 2019

अपराजिता मैदान की महारथी

aparajita maidaan ki maharathi sword player suman singh

जहां शादी के बाद महिलाएं घर से निकलने में संकोच करती हैं, उन्हें सिर्फ परिवार की जिम्‍मेदारी संभालने तक समझा जाता है। उसी परिवेश में सुमन सिंह ने यूपी के लिए मेडल जीते हैं। सुमन तलवारबाजी खेल में पांच बार स्टेट चैंपियन रही हैं। इसके साथ ही नेशनल खिलाड़ी रही हैं, जिन्होंने यूपी के मेडल हासिल किए हैं। सुमन ने शादी के बाद भी तलवारबाजी में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता जीती। आगरा निवासी सुमन फिरोजाबाद स्‍टेडियम में तलवारबाजी की कोच हैं। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिले, इसलिए वह दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बालिकाओं को तलवारबाजी का प्रशिक्षण देती हैं। इससे पूर्व जिले में बहुत  कम लोग तलवारबाजी को जानते थे। अब सुहागनगरी की बालिकाएं सुमन के प्रशिक्षण की बदौलत यूपी की तरफ से नेशनल तक खेल चुकी हैं। सुमन कहती हैं अब योग्यता में लड़का-लड़की का फर्क नहीं देखा जाता है। हम किसी के आदर्श बनें, यही सबसे बेहतर उपलब्धि है।