Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाओं के बिना समाज अधूरा

Published - Tue 09, Jul 2019

समाज में महिलाओं का सम्मान ही समाज के संस्कार दर्शाता है। शास्त्रों में भी महिला शक्ति को पूजनीय बताया गया है।

रामपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत महिलाओं की गोष्ठी हुई। गोष्ठी में रस्तोगी समाज संगठन से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया और समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका व महत्व पर चर्चा की।
जैन मंदिर के निकट हुई गोष्ठी में सारिका रस्तोगी ने कहा कि महिलाएं समाज का अहम हिस्सा हैं और महिलाओं के बिना समाज अधूरा है। महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, महिलाएं अनके रूपों में समाज व राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा रही हैं। समाज में महिलाओं का सम्मान ही समाज के संस्कार दर्शाता है। शास्त्रों में भी महिला शक्ति को पूजनीय बताया गया है।
गोष्ठी में प्रीति रस्तोगी ने कहा कि महिला ही सशक्त समाज की नींव हैं। कोई भी समाज या राष्ट्र महिलाओं की अनदेखी कर तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में महिलाओं के साथ अलग-अलग स्थानों पर हो रहीं घटनाएं चिंतनीय हैं। सरकार को चाहिए कि गांव से लेकर बड़े शहरों तक में महिलाओं को सुरक्षित माहौल दिया जाए।
सुरेखा रस्तोगी ने कहा कि महिलाएं आज राजनीति, शिक्षा, विज्ञान, खेल आदि क्षेत्रों से लेकर शासन-प्रशासन तक में अहम भूमिकाएं निभा रही हैं। महिलाओं की सहभागिता साफ दर्शाती है कि महिलाएं कितनी अहम हैं। इस दौरान शगुन, चमन देवी, कंगना, अनीता, संतोष, आशा, गुड्डन आदि मौजूद रहीं।