Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कुरीतियों पर परदा डालने के बजाय मुकाबला करें

Published - Sun 14, Jul 2019

अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नानकमत्ता में जागरूकता कार्यक्रम

aparajita Pushpa Priyanka Saraswati Vidya Mandir Inter College

नानकमत्ता। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सभागार में शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रधानाचार्य नीलांबर जोशी, एसआई लक्ष्मण सिंह ने किया। इस दौरान नारी गरिमा की शपथ लेने के साथ ही 303 संकल्प पत्र भी भरे गए।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला उप संचालक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को अपने साथ होने वाले हिंसा या उत्पीड़न के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। कहा कि कुरीतियों पर परदा डालने के बजाय हमें उसका मुकाबला करना चाहिए। वहीं, प्रधानाचार्य जोशी ने कहा कि शिक्षा जीवन का स्तर निर्धारित करती है। इसलिए हमें हर बच्चे तक शिक्षा को पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने बालिकाओं को उनके अधिकारों और यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मित्र है, ऐसे में किसी भी घटना की जानकारी निसंकोच पुलिस को देनी चाहिए। वहां विद्यालय के व्यवस्थापक हरीश जोशी, मंगतराम लोष्टा, ममता सोराणी, लक्ष्मी दत्त सकलानी, प्रकाश काला आदि मौजूद थे।

  • समाज को रूढ़ीवादी सोच को छोड़कर आधुनिकता को अपनाना चाहिए। शिक्षा द्वारा ही समाज का स्तर ऊंचा उठेगा। - गीतिका राणा, छात्रा
  • समाज में फैल रही कुरीतियों के प्रति हमारी भी जिम्मेदारी है। हमें घर और समाज के लोगों को इन कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करना चाहिए। - किरण पाल्याल, छात्रा
  • हमें आसपास होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक रहना चाहिए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखकर अनदेखा न करें तुरंत परिजनों या पुलिस से संपर्क करें। - मनीषा गहतोड़ी, छात्रा
  • घर के लोगों को कानून, सामाजिक कार्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए। बेटियों को बराबरी का अधिकार दे जिससे वह तरीके कर सकें। - हर्षिता राणा, छात्रा