Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

महिलाएं अपने अधिकार और ताकत को पहचानें

Published - Tue 09, Jul 2019

आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का लोहा मनवा रही हैं

aparajita rampur 100 milion smile

रामपुर। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत नगर स्थित सनातन धर्मशाला में गोष्ठी हुई। गोष्ठी में वैश्य समाज संगठन से जुड़ी महिलाओं ने प्रतिभाग किया और महिलाओं को अपने अधिकारों और ताकत के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया गया।
मोहल्ला चाह इच्छाराम स्थित सनातन धर्मशाला में हुई गोष्ठी में प्रतिभा अग्रवाल ने कहा कि महिलाएं समाज का अहम हिस्सा हैं। बिना महिलाओं के सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती लेकिन, महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक नहीं हैं और अपनी ताकत यानि सामर्थ्य को लेकर विश्वास नहीं है। जिससे महिलाएं खुद ही अपने आप को कमजोर कर रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहते हुए अपने शक्ति का अहसास होना चाहिए। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का लोहा मनवा रही हैं। गोष्ठी में श्रद्धा अग्रवाल ने कहा कि महिला ही सशक्त समाज का आधार हैं। समाज में जितनी मजबूत महिलाएं होंगी उतना ही वो समाज मजबूत होगा। जब-जब महिलाओं को पीछे किया गया है उस समाज व राष्ट्र की तरक्की भी पिछड़ी है। गोष्ठी में कोमल मित्तल, सीमा, श्रद्धा अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, भावना गुप्ता, आशा अग्रवाल, दिव्या गुप्ता, कृष्णा गुप्ता, रामवती, नेहा, पारुल अग्रवाल, सीमा रस्तोगी, निधि रस्तोगी आदि मौजूद रहीं।