Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कोरोना योद्धा : राष्ट्रपति कोविंद की पत्नी भी बना रही हैं मास्क 

Published - Thu 23, Apr 2020

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद की मास्क बनाती तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर की सोशल मीडिया यूजर खूब तारीफ भी कर रहे हैं।

savita kovind

सोशल मीडिया पर रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद की फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें वह बड़ी लगन के साथ मास्क बनाती नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ भी हो रही है। यह तस्वीर हर किसी के लिए एक प्रेरणा है। जब देश की प्रथम महिला कोरोना की लड़ाई में साथ दे रही है, तो हर किसी इस जंग में अपने स्तर पर साहयोग करना चाहिए। सविता कोविंद राष्ट्रपति स्टेट में शक्ति हॉट में मास्क सिलकर श्रमदान कर रही हैं। वह राजधानी के शैल्टर होम्स में रहने वालों के लिए मास्क सिल रही हैं। 

घर में कपड़े से सिला मास्क पहने 
स्वास्थ विभाग और स्वयं प्रधानमंत्री भी कह चुके हैं कि एन-95 सरीखे मास्क केवल मेडिकल प्रैक्टिशनर और पैरा मेडिकल स्टॉफ के लिए हैं। आम जनता घर में कपड़े से सिला मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए उन्होंने स्वयं भी मुख्यमंत्रियों की बैठक में गमछे को मास्क की तरह से इस्तेमाल करके संदेश दिया था कि जनता मंहगे मास्क के बजाए घर में बने मास्क या गमछे का प्रयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही सभी वरिष्ठ लोग मास्क के साथ सामाजिक दूरी के सिद्धांत का भी पालन करने का भी आह्वान कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा 
सविता कोविंद की शक्ति हाट में सिलाई मशाीन पर बैठे हुए जारी फोटो में वह स्वयं भी लाल कपड़े का मास्क लगाए हैं। उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है। सविता कोविंद की सादगी और मास्क बनाने में उनकी एकाग्रता देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोरोना की जंग में देश का हर नागरिक अपने योगदान को सौ फीसदी सुनिश्चित कर लेना चाहता है। फिर वह चाहे देश की प्रथम महिला ही क्यों न हों।

दिल्ली आश्रय सुधार बोर्ड को सौंपे जाएंगे मास्क
कोरोना संक्रमण के चलते देश में मास्क लगाना अनिवार्य है। देश में कई ऐसे लोग हैं जो अभी भी मास्क से दूर हैं। वह बाजार में बिकने वाले मास्क खरीदने की स्थिति में नहीं है। इसलिए जगह-जगह लोग मास्क सिलकर जरुरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। इसी कड़ी में जुड़ते हुए राष्ट्रपति की पत्नी सविता कोविंद भी कपड़े से मास्क बना रही हैं। उनके बने मास्क दिल्ली आश्रय सुधार बोर्ड को सौंपे जाएंगे जहां से यह विभिन्न लोगों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार वितरित किए जाएंगे।  

भारत में अब तक 681 लोग गवां चुके हैं जान 
वैसे इस समय बाजार में तीन लेयर वाले मास्क, एन95 और नार्मल कपड़े से बने मास्क उपलब्ध हैं। कोरोना ने भारत समेत 194 देशों को अपनी चपेट में ले रखा है। दुनियाभर में अब तक 26 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक एक लाख 83 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में ही 21 हजार से ज्यादा मामले और खबर लिखने तक 681 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं।