Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

फाल्गुनी नायर ने अपने दम पर खड़ी कर दी 200 करोड़ की कंपनी

Published - Sun 07, Mar 2021

ऑनलाइन ब्यूटी और वेलनेस रिटेलर की फाउंडर फाल्गुनी नायर वो महिला हैं, जिन्होंने अपने दाम पर 200 करोड़ की कंपनी खड़ी कर 250 लोगों को रोजगार दिया।

falguni nayar

नई दिल्ली। कुछ करने का जज्बा हो और आगे बढ़ने की ललक हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। लेकिन अक्सर समाज और परिवार की बंदिशों के कारण महिलाओं को वो करने का मौका नहीं मिल पाता, जो वो करना चाहती हैं। इन रूढ़ियों को तोड़ते हुए आज महिलाएं भी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। इन्हीं में से एक हैं फाल्गुनी नायर। नौकरी छोड़कर उन्होंने अपना खुद का कारोबार शुरू किया और आज उनकी कंपनी दो सौ करोड़ का टर्नओवर ले रही है। फाल्गुनी ऑनलाइन ब्यूटी और वेलनेस रिटेलर Nykaa.com की फाउंडर हैं।
गुजराती परिवार में जन्मीं फाल्गुनी मुंबई में पैदा हुईं और उनका पालन और प्रारंभिक शिक्षा मुंबई में ही पूरी हुई। उनके पिता चूंकि एक व्यवसायी थी, तो छोटी उम्र में ही उनके मन में खुद का बिजनेस शुरू करने का ख्याल जन्म लेने लगा। हालांकि उनके घर में हमेशा शेयर बाजार, व्यापार आदि की चर्चा होती रहती थी, तो वो उसको ध्यान से सुनतीं। बारहवीं पूरी करने के बाद फाल्गुनी ने अहमदाबाद के ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ से पढ़ाई की है। कॉलेज खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी पहली जॉब कोटल महिंद्रा के साथ बतौर कैपिटल इनवेस्टमेंट मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर काम शुरू किया। यहां कुछ समय काम करने के बाद उनका मन ऊब गया। क्योंकि उन्हें खुद का व्यवसाय करना था। बड़ा सोचो का ख्याल मन में रखने वाली फाल्गुनी ने तय किया कि खुद का ही कुछ शुरू किया जाए।
मेकअप से प्यार ने दिखाई राह
फाल्गुनी को मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्टस से खासा लगाव था। साथ ही ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म का पता लगाने की उनकी जिज्ञासा ने उन्हें दोनों को मिलाकर कुछ करने की प्रेरणा दी। पैसा, पोस्ट सब अच्छा था, लेकिन वो बेचैन थीं कि उन्हें अपनी पहचान बनानी है और इसी तरह 2012 में उन्होंने नौकरी को अलविदा कहा और शुरू की एक नई यात्रा न्याका के साथ। उन्होंने एक ऐसी कंपनी का निर्माण किया, जो एक साधारण शुरुआत के साथ शुरू हुआ था, लेकिन अब 200 करोड़ रुपये तक का पहुंच गया है। उनकी कंपनी मल्टी ब्रांड ब्यूटी प्रोडक्ट को रिटेल करती है। उनकी शिक्षा, मेहनत और जूनून ने उन्हें एक सफल बिजनेस वुमेन बना दिया। फाल्गुनी जानती थीं कि ब्यूटी प्रोडक्टस को लेकर भारत एक बड़ा और उभरता बाजार है, इसलिए इस क्षेत्र में ही उन्होंने ये नया प्रयोग किया। उन्होंने देखा कि भारत में विदेशों के नये और बड़े ब्यूटी ब्रांड अपनी जड़े जमा रहे थे, तो उन्होंने सभी को एक मंच पर लागने के लिए न्याका डॉट कॉम की नींव रखी। उनकी साइट एक ई कॉमर्स साइट है, जहां प्रमुख ब्रांडों के ब्यूटी प्रोडक्टस मिलते हैं। यहां आपको 850+ ब्रांड और 35,000 उत्पाद मिल जाएंगे। फाल्गुनी को बिज़नेस टुडे ने  2017 में सबसे शक्तिशाली महिलाओं में स्थान दिया
इकोनॉमिक टाइम्स स्टार्टअप अवार्ड्स 2017 में ‘वुमन अहेड’ पुरस्कार भी जीता।