Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जब पहली बार भारत में महिलाओं ने चलाई मालगाड़ी

Published - Wed 27, Jan 2021

महिलाओं द्वारा ट्रेन चलाना तो आम बात है, लेकिन हाल ही में महिलाओं ने पहली बार मालगाड़ी का सफलतापूर्वक संचालन कर इतिहास रच दिया।

First all-women crew run goods train from Vasai Road to Vadodara

नई दिल्ली। महिलाएं आज किसी से कम नहीं हैं। पुरुष भी उनकी काबलियत का लोहा मानने लगे हैं। महिलाएं आज ऐसे उदाहरण देश और दुनिया के सामने पेश कर रही हैं, जिसे जानकर हर कोई हैरान हो जाता है। कुछ ऐसा ही उदाहरण पेश किया है भारतीय रेलवे में काम करने वाली कुछ महिलाओं ने। भारतीय रेलवे में पहली बार मालगाड़ी ट्रेन चलाने वाली पायलट से लेकर गार्ड तक सभी महिलाएं थीं, भारत में ये इतिहास बन गया है।
महाराष्ट्र से चली गुजरात पहुंची मालगाड़ी
देश में पहली बार हुआ ये प्रयोग इसलिए अनोखा था कि इसमें सभी कर्मचारी महिलाएं थीं। यह मालगाड़ी महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई रोड़ स्टेशन से माल लेकर गुजरात के वडोदरा पहुंची। सात घंटे के इस सफर में ट्रेन में लगभग 43 बंद डिब्बों में 3,686 टन का माल लेकर चला गया था।
किया गया जोरदार स्वागत
ट्रेन चलने पर तो महिलाओं को बधाई दी ही गई, लेकिन जब ट्रेन अपने गंतव्य पर पहुंची, तो वहां भी महिलाओं का जोरदार स्वागत किया गया। इस ट्रेन को महिलाओं ने लगभग 60 किमी प्रति घंटे की औसत गति से निर्धारित जगह पर पहुंचने में कामयाब रही।
कुमकुम एस डोंग ने किया नेतृत्व
इस ट्रेन के संचालन का मुख्य जिम्मा ट्रेन की लोको पायलट कुमकुम एस डोंग के जिम्मे था। ट्रेन में सहायक लोको पायलट उदिता वर्मा और गुड्स गार्ड आकांक्षा रे थीं। यानि इस ट्रेन में पायलट से लेकर सुरक्षा गार्ड तक सभी महिलाएं ही थी। सभी क्रू मेंबर्स के द्वारा इसे सफलतापूर्वक सफर तय करके भारत में एक नया इतिहास रचा है।