Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

भारतीय स्वाद को ऑस्ट्रेलिया में देपिंदर ने दिलायी पहचान

Published - Sat 15, May 2021

ऑस्ट्रेलिया मास्टर शेफ में भाग ले रहीं भारतीय मूल की देपिंदर ने जब जज के सामने भारतीय खाना बनाकर परोसा तो भारतीय स्वाद के सभी दीवाने हो गए।

deepindar

नई दिल्ली। खाने के जितने स्वाद हमारे देश में मौजूद हैं, शायद ही किसी देश में हों। हमारे यहां के खानपान की दुनिया दीवानी है। हर विदेशी चाहता है कि वो भारतीय खानपान का स्वाद जीवन में एक बार तो जरूर चखे। जहां भारतीय हों और भारतीय खानपान की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। फिर चाहे वो कोई पार्टी हो या कोई प्रतियोगिता। ऐसी ही एक प्रतियोगिता ऑस्ट्रेलिया में चल रही है, जहां भारतीय खाने ने धूम मचाई हुई है। ऑस्ट्रेलिया मास्टर शेफ में भारतीय मूल की देपिंदर छिब्बर भारतीय व्यजंन बनाकर जजों को इनका दीवाना बना रही हैं।
देसी खाने से दी सबको मात
इस प्रतियोगिता में जब अन्य प्रतिभागी विदेशी व्यंजनों पर जोर दे रहे थे, तो देपिंदर ने एक कदम आगे बढ़कर स्वादिष्ट भारतीय व्यंजन बनाए। उन्होंने जज के सामने  छोले कुल्चे, गोभी के परांठे, कढ़ाई पनीर, फ्राइड राइस, फ्राइड भिंडी चिप्स तथा दादी मां के नुस्खे से तैयार आचार बनाया। इन्हें चखकर तो जज खूब प्रभावित हुए और जमकर तारीफ की।
भारतीय खानपान को दिलाना चाहती हैं पहचान
इस शो में देपिंदर ने जजों को बताया कि वह इंडियन फूड को वैश्विक स्तर पर ले जाना चाहती हैं, ताकि पूरी दुनिया इस स्वाद से बंध सके। उनका सपना अपना एक रेस्तरां भी खोलना है, जिसमें भारतीय खानपान होगा। उनके कारण ऑस्ट्रेलिया में लोग भारतीय व्यंजनों से नजदीकी बढ़ा रहे हैं। देपिंदर को खाना पकाना खूब भाता है और उनके पंसदीदा शेफ संजीव कपूर हैं।