Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पति फ्रंट पर डटे हैं तो पत्नी मालिनी अवस्थी पीछे से दे रहीं साथ

Published - Sun 26, Apr 2020

कोरोना के खिलाफ आम और खास सब युद्धरत हैं। इस जंग में जानी-मानी भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी भी जी-जान से जुटी हुई हैं।

मालिनी अवस्थी

नई दिल्ली। उप्र के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी कोरोना के खिलाफ जंग में बाहर फ्रंट फुट पर लड़ रहे हैं तो उनकी पत्नी और जानी-मानी भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी घर पर ही रहकर इस लड़ाई में बराबर की हिस्सेदारी निभा रहीं हैं। वह भी आजकल लोगों के मास्क बना रहीं हैं। 

सास भी कर रहीं सहयोग

बतौर मालिनी पति ने कोरोना के खिलाफ जंग जीतने की पूरी तैयारी कर रखी है तो हम पीछे कैसे रहते। हम भी सास के साथ मिलकर मास्क तैयार कर रहे हैं। कुछ मास्क हाथ से तो कुछ मशीन से बनाए जा रहे हैं। 

पहला मास्क पति को दिया 

मालिनी कहती हैं कि पहले 100 मास्क बनाए। पहला मास्ट पति को भेंट किया। अब जो मास्क बना रहे हैं, उन्हें जरूरतमंदों को दिया जा रहा है। जब पूरी दुनिया इस जंग को जीतने में जुटी हुई है तो हम पीछे कैसे रहते इसलिए मास्क बनाने का निश्चय किया। पति फ्रंट पर लड़ रहे हैं हम तो बस पीछे से साथ दे रहे हैं।