Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सोने के सोफे पर बैठती हैं और सोने के टब में नहाती हैं मेलानिया ट्रंप

Published - Thu 27, Feb 2020

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत यात्रा समाप्त कर वापस अपने देश लौट चुके हैं, लेकिन दिल्ली के सरकारी स्कूल के बच्चों के साथ बिताए मेलानिया के वो पल सुनहरी यादों के रूप में अखबारों, टीवी चैनलों और सोशल मंचों पर अब भी खूब तैर रहे हैं। यही जिंदादिली ही मेलानिया की शख्सियत को खास बनाती है। आइए जानते हैं कि मेलानिया ट्रंप की शान ओ शौकत भरी जिंदगी के बारे में और उनके अमेरिकी की फर्स्ट लेडी बनने की दिलचस्प कहानी भी।

Melania Trump

नई दिल्ली। मेलानिया का जन्म अमेरिका में नहीं हुआ। वह स्लोवेनिया में पैदा हुईं। 15 साल उम्र में उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। उन्होंने मिलान और पेरिस में एक फैशन मॉडल के रूप में काम किया, बाद में 1996 में  वह न्यूयॉर्क आ गईं। मेलानिया का मॉडलिंग करियर आइरीन मैरी मॉडल और ट्रंप मॉडल मैनेजमेंट से जुड़ा। डोनाल्ड ट्रंप से शादी के बाद मेलेनिया को अमेरिका का ग्रीन कार्ड मिला और वो अमेरिका की नागरिक बनीं। गौरतलब है कि मेलानिया ट्रंप अमेरिका के दो सौ बरसों के इतिहास में दूसरी फर्स्ट लेडी हैं, जिनका जन्म अमेरिका से बाहर हुआ है। बचपन में सिर्फ स्लोवेनियन समझने वाली मेलानिया की चार और भाषाएं पर अच्छी पकड़ है- अंग्रेजी, इटालियन, जर्मन और फ्रैंच। मेलानिया फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं।
 
सुपरमॉडल रह चुकी हैं

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप सुपरमॉडल रह चुकी हैं। खुद को वह फेमिनिस्ट कहलाना पसंद करती हैं। डोनाल्ड ट्रंप से उनका नाम बाद में जुड़ा, उससे पहले ही वह ग्लैमर की दुनिया में अपनी एक पहचान बना चुकी थीं। दृढ़ शक्ति वाली सशक्त महिला के तौर पर मेलानिया अपने पति से अपनी अलग राय रखती हैं और वक्त पड़ने पर वे इसे सबके सामने जाहिर करने से भी नहीं चूकतीं। इसका उदाहरण हम देख चुके हैं कि कैसे एक भरे ऑडिटोरियम में कैमरों के सामने उन्होंने किसी बात से असहमत होते हुए अपने पति ट्रंप का हाथ झटका था। जी हां, दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्रपति को सही रास्ता दिखाने की हिम्मत मेलानिया ही कर सकती हैं।
 
दिलफेंक ट्रंप को पहले परखा, फिर की शादी

डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार मेलानिया को रैंप वॉक करते हुए देखा था। मेलानिया की खूबसूरती पर ट्रंप रीझ उठे थे। वे इसे पहली नजर प्यार कहते हैं। हालांकि उस वक्त वह अपनी एक गर्लफ्रेंड के साथ वहां आए थे, लेकिन मेलानिया को देखने के बाद वह तुरंत  मेलानिया से मिलने पहुंच गए। उन्होंने मेलानिया से उनका फोन नंबर लिया था। पर मे‌लानिया को ट्रंप का ये दिलफेंक अंदाज नहीं भाया था। उम्र में भी ट्रंप उनसे ज्यादा बड़े थे। हिचकते हुए जब मेलानिया ने ट्रंप को अपना नंबर दिया तो यही कहा कि देखते हैं कि वह उनसे बात कर भी पाती है या नहीं। लेकिन ट्रंप तो उन्हें अपने दिल की मल्लिका बना चुके थे और दूसरे ही दिन उन्होंने मेलानिया को फोन कर दिया। फोन पर बातों का ये रोमांटिक सिलसिला कब उन्हें वास्तव में करीब ले आया, मेलानिया समझ नहीं पाई और एक दिन उन्होंने ट्रंप की बात मानते हुए उनसे मिलने की ठानी। बातों के जादूगर ट्रंप का उन पर जादू चल गया और मिलानिया-ट्रंप की रोज-रोज मुलाकातें बढ़ती गईं। उस वक्त ट्रंप अपनी दूसरी पत्नी को तलाक दे चुके थे। तन्हा ट्रंप ने तब मेलानिया से शादी करने का प्रस्ताव रखा। कहते हैं कि हर कसौटी पर परखकर मेलानिया ने ट्रंप से शादी की। दोनों का एक बेटा है।
 
तीन लाख रुपये का हर रोज मेकअप करती हैं

कपड़ों और मेकअप की शौकीन मेलानिया आलीशान जिंदगी जीती हैं। कहा जाता है कि व्हाइट हाउस में मेलानिया सोने के सोफे पर बैठती हैं। उनके बेडरूम में दीवारों पर सोना मढ़े हुए सामान टंगे हुए हैं। गोल्डन हाउस में रहने वाली मेलानिया के घर में बाथरूम भी सोने का बना हैं और वह सोने के टब में नहाती हैं। यही नहीं, मेकअप पर भी मेलानिया खूब खर्च करती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक मेलानिया मेकअप पर एक दिन में 4000 डॉलर खर्च करती हैं, यानी भारतीय रुपये के हिसाब से देखें तो मेलानिया लगभग तीन लाख रुपये का रोजाना मेकअप करती हैं। व्हाइट हाउस में ही मेलानिया के मेकअप आर्टिस्ट रहते हैं।
 
लाखों रुपये की ड्रेस एक बार ही पहनती हैं

अलग-अलग अंदाज में दिखने वाली मिसेज ट्रंप के पास कपड़ों का भारी-भरकम कलेक्शन है। तमाम कपड़े बेशकीमती हैं। उनकी कोई भी ड्रेस आठ हजार डॉलर यानी तीन लाख रुपये से कम की नहीं होती है। व्हाइट हाउस के गार्डन में घूमने के लिए मेलानिया ने 1380 डॉलर यानी करीब छह लाख रुपये की ड्रेस खरीदी थी। पिछले साल जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मेलानिया पहुंची थीं तो उन्होंने डोल्स गब्बाना कंपनी की जैकेट पहनी थीं, जिसकी कीमत 51,500 डॉलर यानी करीब 37 लाख 8 हजार रुपये थी। रिपोर्ट का दावा है कि मेलानिया ट्रंप जिस कपड़े को एक बार पहन लेती हैं, उसे वो दोबारा नहीं पहनती हैं, उन्हें दान कर देती हैं।
 
एक दिन में 7 फल खाती हैं

14 साल के बेटे की मां मिलेनिया अपनी 15 साल की शादी के बाद भी इतनी खूबसूरत दिखती हैं, तो इसकी एक बड़ी वजह है उनकी डाइटिंग। एक रिपोर्ट के मुताबिक अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए मेलानिया एक दिन में सात फल खाती हैं। बताते हैं कि मेलानिया ब्रेकफास्ट में ओट्समील यानी जई का बना हुआ दलिया खाती हैं या फिर स्मूदी यानी फलों का रस पीती हैं। जबकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अक्सर ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं। हालांकि जब वो नाश्ता करते हैं तो वो नॉनवेज होता है।