Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सजिथा ने केरल में इतिहास रच दिया

Published - Thu 22, Oct 2020

सजिथा केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। सचिथा के नाम केरल में एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया है। वह केरल की पहली महिला एक्साइज इंस्पेक्टर बनी हैं।

saitha

नई दिल्ली। केरल के इतिहास में आजतक ये नहीं हुआ था कि किसी महिला को एक्साइज इंस्पेक्टर बनाया गया हो, लेकिन इस परंपरा को सजिथा ने तोड़ दिया। हाल ही में उन्होंने केरल की पहली महिला एक्साइज इंस्पेक्टर के तौर पर कार्यकाल संभाला है। उन्हें त्रिशूर में पोस्टिंग दी गई है। अभी तक वह त्रिशूर में सिविल एक्साइज इंस्पेक्टर के तौर पर काम कर रहीं थीं।
सरकारी स्कीम का हुआ फायदा
सजिथा को ये पद एक सरकारी स्कीम के तौर पर मिला। स्कीम ये थी कि आबकारी विभाग में काम कर रही महिलाओं को एक टेस्ट देना था और जो इस टेस्ट को पास कर गया, उसे प्रमोट कर एक्साइज इंस्पेक्टर बना दिया जाएगा। सजिथा को जब इसके बारे में जानकारी हुई, तो वह टेस्ट देने के लिए तैयार हो गईं। उन्होंने टेस्ट दिया भी और उसे पास भी करके दिखा दिया।

खुद पर विश्वास ने दिलाया पद
सचिथा ने पांच साल तक सिविल एक्साइज इंस्पेक्टर के तौर काम किया है। सजिथा को खुद पर विश्वास था कि वो आबकारी विभाग में काम कर सकती हैं और अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभा सकती हैं। उन्होंने कोलाझी, त्रिशूर और वडक्कनचेरी में बतौर सिविल एक्साइज ऑफिसर काम किया था। जो उनके काम आया और उन्होंनें इतिहास रच दिया। इस टेस्ट में सजिथा ने सबसे अधिक अंक प्राप्त किए थे। उनके इस क्रितिमान पर राज्यपाल आरिफ मो. खान ने बधाई भी दी। एक बेटी की मां सजिथा अपने इस क्रीतिमान पर खुश हैं और कहती हैं कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं।