Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

यूपी की महिला दरोगा एकता ने पेश की मानवता की मिसाल

Published - Wed 16, Dec 2020

यूपी पुलिस की महिला थाना प्रभारी एकता सिंह ने दिखा दिया कि पुलिस बुरी नहीं होती। उन्होंने नंगे पैर बैठी एक बुर्जुग महिला को देखा तो अपने हाथ से जूते पहनाए और सबका दिल जीत लिया।

ekta singh

लखनऊ। पुलिस को हमेशा लोग बुरा ही समझते हैं और कहते हैं कि न उनकी दोस्ती अच्छी और न ही दुश्मनी। देखा जाता है कि सिनेमा से लेकर आम समाज में पुलिस की हमेशा नकारात्मक भूमिका ही लोगों के सामने पेश की जाती है और उनके अच्छे कामों को दबा दिया जाता है, लेकिन पुलिस हमेशा बुरी नहीं होती। कुछ ऐसा ही संदेश यूपी पुलिस की महिला दरोगा एकता सिंह ने दिया है। मैनपुरी में महिला थाने में थाना प्रभारी एकता भारत बंद के दौरान राउंड पर थीं, इस दौरान उन्होंने देखा कि किश्चियन चौराहे पर एक बुर्जुग महिला बिना चप्पलों के बैठी हुई है। सर्दी पूरे शबाब पर है, तो एकता से रहा न गया और उन्होंने गाड़ी रुकवाई और महिला से कारण पूछा, तो पता चला कि महिला असहाय है और उसके पास पैसे नहीं है।

एकता ने मंगवाए जूते और अपने हाथों से पहनाए भी
गरीब बुर्जग महिला ने बताया कि वो बहुत गरीब हैं। उसका कोई सहारा नहीं है और न ही उसके पास जूते खरीदने के लिए पैसे हैं। ये सुनकर एकता का दिल पसीज गया और उन्होंने तत्काल बुजुर्ग के लिए जूते मंगवाए और अपने हाथों से उनके पैर में पहनाए। इस दरियादिली के बाद हर तरफ एसएचओ एकता सिंह की तारीफ हो रही है।