Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

उम्र छोटी लेकिन विनुशा ने शुरू किया बड़ा काम

Published - Fri 29, Jan 2021

चेन्नई की पांचवीं कक्षा की छात्रा विनुशा एमके सीजन्स पेस्ट्री का स्टार्टअप चलाती हैं। इतनी कम उम्र में अपने सपनों को उड़ान देने वाली विनुशा हताश निराश युवतियों के लिए एक उम्मीद की किरण जैसी हैं।

veenusa

नई दिल्ली। सर्दी, गर्मी, बरसात आदि मौसमों में खाने-पीने की वस्तुओं में बदलाव आ जाता है। जहां गर्मी में हम छाछ, दही आदि पर ज्यादा जोर देते हैं वहीं सर्दी में हम सूप, चाय आदि ज्यादा पीते हैं। मतलब मौसम के हिसाब से देश में खानपान बदलता रहता है। बदलते मौसम  में खानपान में होने वाले बदलावों को देश की एक बच्ची ने बखूबी जाना और कम उम्र में इस दिशा में काम भी शुरू किया और आज वो अपना स्टार्टअप भी चलाती हैं। फोर सीजन्स पेस्ट्री के नाम से शुरू हुआ उनका स्टार्टअप टेस्टी पेस्ट्री पर काम करता है। विनुशा का ये कदम हताश-निराश बच्चियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है।
कक्षा पांच की छात्रा हैं विनुशा
चेन्नई की रहने वाली विनुशा अमृता विद्यालय की कक्षा पांच की छात्रा हैं। चार मौसमों के हिसाब से कप केक पर काम करने वाली विनुशा के पास खुद का रजिस्टर्ड ब्रांड, फोर सीजन्स पेस्ट्री और अपने क्रेडिट के लिए पोर्टेबल बेकिंग किट का आइडिया है। उनके अमूल इंडिया के साथ किये गए एक लाइव वीडियो को चार लाख से अधिक बार देखा गया है। विनुशा जब नौ साल की थीं, तो अपनी मां के लिए केक बनाना चाहती थीं। यूट्यूब पर देखकर वो इसे बनाने में सफल रहीं। तब उन्होंने सोचा कि वो ये कर सकती हैं और इस काम को आगे ले जाने के बारे में सोचा। उन्होंने अपना खुद का ब्रांड बनाने के बारे में सोचा इस तरह से फोर सीजन्स पेस्ट्री का जन्म हुआ। 10 वर्षीय शेफ-आंत्रप्रेन्योर विनुशा इसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती हैं।