Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जागरूक महिला पूरे समाज को करती है जागरूक

Published - Thu 09, May 2019

महिलाओं को बताई ताकत, आगे बढ़ने को प्रेरित किया

aparajita sanwad

मिर्जापुर। 10 अप्रैल को मिर्जापुर के रमईपट्टी नई बस्ती स्थित स्मार्ट किड्स स्कूल में आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं को जागरुक किया गया। 26 शिक्षिकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अर्चना श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाएं औसतन अधिक बुद्धिमान होती हैं, लेकिन अपने संस्कारों व शर्म के चलते वह सामने आने में संकोच करती हैं। इसलिए समझा जाता है कि वह कमजोर हैं। अर्चना ने कहा कि जिन महिलाओं ने अपनी योग्यता को प्रदर्शित किया फिर उनके सामने कोई नहीं टिक सका। यही वजह है कि उन्होंने अपना काम तो किया ही और पुरुष प्रधान कार्यों मसलन राजनीति व शारीरिक मेहनत जैसे सेना में रहकर देश सेवा जैसे कार्यों में भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। आज इंदिरा गांधी, सिरिमाओ भंडारनायके, बेनजीर भुट्टो, थेरेसा मे जैसी महिलाओं ने अपने राष्ट्र के प्रमुख पद को गौरवान्वित किया है।