Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अधिकार पाने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी

Published - Sun 29, Nov 2020

कसेरा पोखरा गांव स्थित सन साइन स्कूल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत एजूकेशन वर्कशाप में महिला शिक्षा के प्रति जागरुक किया गया।

ghazipur

जमानिया (गाजीपुर)। कसेरा पोखरा गांव स्थित सन साइन स्कूल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के तहत एजूकेशन वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें महिला शिक्षा के लिए जागरूक किया गया। उन्हें पढ़ाई के फायदे बताए गए। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। 
  विद्यालय के चेयरमैन एवं मुख्य अतिथि सर्वानंद सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने महिला शिक्षा पर जोर दिया। कहा कि अपराजिता कार्यक्रम से निश्चित तौर पर महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। विद्यालय की शिक्षिका पूनम सिंह ने कहा कि महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वह किसी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। उन्हें जरूरत है बेहतर अवसर की। उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं अपने लिए अवसर खुद बनाती हैं। शिक्षिका शमा फाहीम ने कहा कि महिलाओं के साथ भेदभाव बंद होना चाहिए। महिलाओं को अपने हक की जानकारी होनी चाहिए और इसके लिए महिला शिक्षा जरूरी है। कहा कि समाज के लोगों को चाहिए कि बेटियों को शिक्षित करें, ताकि वे अपने पैर पर खड़ी हो सकें और बेटे-बेटियों में फर्क मिटाया जा सके। एक स्वर से सभी ने महिलाओं के विकास के लिए उनका शिक्षित होना जरूरी बताया। कहा कि शिक्षित महिला दो घरों को शिक्षित करती है। छात्राओं को महिलाओं से संबंधित कानून के बारे में  जानकारी दी गई।छात्राओं को शिक्षक सुधीर राय ने नारी सम्मान, महिला अत्याचार रोकने एवं नारी शिक्षा को बढ़ावा देने की शपथ दिलाई। इस दौरान छात्राओं ने समस्याओं से अवगत कराया। इसके समाधान के बारे में अध्यापकों ने जानकारी दी। इस दौरान खुशी सेठ, अन्नू कुमारी, श्रेया जायसवाल, अनुष्का, अर्चना, सोनम सिंह, अनामिका, निधि, अल्पा मौर्य,  श्वेता कुमारी, अंजली, संजना राय,  रीया,  रीना कुमारी, नैनसी जायसवाल,  पिंकी यादव,  दीपिका सिंह, सुजाता कुमारी, निशु यादव और अंकिता समेत 55 छात्र-छात्राएं और महिला शिक्षका मौजूद रहीं।