Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

तल्ली हल्द्वानी के लोगों ने प्रमुखता से उठाया सफाई का मुद्दा

Published - Sat 27, Jul 2019

मयूर विहार में आयोजित हुई मोहल्ला चौपाल, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने बताए बीमारी से बचाव के तरीके

aparajita 100 million smiles

हल्द्वानी। अमर उजाला अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत तल्ली हल्द्वानी मयूर विहार स्थित दिव्य प्रभा स्कूल में आयोजित मोहल्ला चौपाल में सफाई का मुद्दा छाया रहा। क्षेत्रवासियों ने गंदी नालियों की सफाई और खस्ताहाल सड़क की समस्या को प्रमुखता रखा। चौपाल में आए पार्षदों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, तो मुख्य वक्ता वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने खास तौर पर मच्छर जनित रोगों से बचाव के बारे में जानकारी दी। डॉ. कांडपाल ने कहा कि  छोटे से ढक्कन में भी पानी जमा न होने दें। वार्ड-58 के पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि वह क्षेत्र में गंदगी, नाले ओवर फ्लो होना और गूल की सफाई जैसे प्रमुख मुद्दों पर नगर निगम बोर्ड बैठक में मजबूती से रखेंगे और समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे। वार्ड-60 के पार्षद मनोज मठपाल ने कहा कि क्षेत्र की सड़कों को निगम के जरिए सही करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के आयोजन में पार्षद मनोज जोशी और रुक्मिणी बिष्ट का विशेष सहयोग रहा।

माई सिटी संस्करण की हुई सराहना
हल्द्वानी।
दिव्य प्रभा स्कूल की प्रबंधक रुक्मिणी बिष्ट ने कहा कि अमर उजाला का माई सिटी संस्करण जन सरोकारों से जुड़ा हुआ है। इसमें क्वीण, हल्द्वानी कथा, आपकी कलम, रूपायन प्लस, रेसिपी, माई ट्रेवल, यूथ और महिलाओं से संबंधित कई महत्वपूर्ण कॉलम शुरू किए गए हैं। वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद वारसी ने भी माई सिटी की सराहना की।

माई सिटी संस्करण में समय-समय पर ऐसी महिलाओं के बारे में स्टोरी आनी चाहिए, जिन्होंने जीवन में संघर्ष के जरिए कोई मुकाम हासिल किया हो। यह अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणादायक होगा। - पूजा बिष्ट

शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए नए कॉलेज शुरू होने चाहिए। इससे शिक्षा के स्तर में सुधार आएगा छात्र केवल डिग्री ही नहीं शिक्षा के लिए कॉलेज जाएंगे। - ममता गोस्वामी

लोगों को घरों के सामने नालियों का निर्माण कराना चाहिए। नाली न होने से कॉलोनी के अन्य लोगों के घरों के गंदा पानी जमा हो जाता है। जनप्रतिनिधियों को इस मुद्दे को गंभीरता से देखना चाहिए। - पूरन सिंह मेहरा

लोगों को पालतू जानवरों को निर्धारित स्थानों पर ही शौच आदि के लिए ले जाना चाहिए। जिम्मेदार नागरिक होने के नाते सड़कों की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। - टीका राम आर्या

मच्छरों से निजात दिलाने के लिए क्षेत्र में नगर निगम की ओर से फॉगिंग होनी चाहिए। सड़कों के गड्ढों से भी निजात मिले। - शालू रावत

लोगों ने घरों के सामने नालियां नहीं बनवाई हैं, इससे जो साफ सफाई रखते हैं उन्हेें भी परेशान होना पड़ता है। क्षेत्र में सड़कें भी जीर्ण शीर्ण हाल में हैं। - बीसी चौधरी