Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

संभल : बेटियों को भी पढ़ाएं

Published - Fri 08, Feb 2019

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर चर्चा

aparajita beti bachao paricharcha kaynaat girls inter collage rajapura sambhal

संभल। बेटे और बेटियों में जब तक भेद खत्म नहीं होगा, समाज पिछड़ा ही रहेगा। आज बेटियां हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रही हैं। उन्हें प्रोत्साहित कर आगे बढ़ाया जाना चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत कायनात गर्ल्स इंटर कॉलेज राजापुरा में 7 फरवरी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चर्चा के दौरान वक्ताओं ने यह बात कही। इस दौरान छात्राओं को अलग-अलग क्षेत्रों में विश्व में पहचान बनाने वाली महिलाओं के बारे में जानकारी देकर प्रेरित किया गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर भी नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (7-2-19)