Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : परचम लहरा रही हैं महिलाएं

Published - Fri 08, Feb 2019

सेल्फ कॉन्फिडेंस वर्कशॉप

जगदीशपुर (अमेठी सुल्तानपुर)। आज के दौर में महिलाएं अबला नहीं हैं। जमीन से लेकर आसमान तक उनका परचम लहरा रहा है। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा की बदौलत कई कीर्तिमान बनाए हैं। लड़कियों को खुद को किसी से कमतर नहीं समझना चाहिए। अमर उजाला की पहल अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत 6 फरवरी को जगदीशपुर के जाफरगंज स्थित बैनियन ट्री स्कूल में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने कहीं। मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह ने अपने संघर्षों का जिक्र करते हुए छात्राओं से आह्वान किया कि वे अप्रिय बातों का सशक्त विरोध करें। परिचर्चा को प्रधानाचार्य रुचि श्रीवास्तव, शिक्षिका मारिया, विभा तिवारी, कविता पाल व कुसुम मिश्रा ने भी संबोधित किया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा का संकल्प लिया। (6-1-19)