Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : शिक्षा से बनाएं पहचान

Published - Mon 25, Feb 2019

अपराजिता महिला परिचर्चा

aparajita event primary school mishrikh sitapur

सीतापुर। शिक्षा ही जगत जननी है। इसी से हमारी पहचान होती है। घर और परिवार की तरक्की भी शिक्षा से ही जुड़ी हुई है। अपराजिता अभियान के तहत 13 फरवरी को सीतापुर के मिश्रिख के प्राथमिक विद्यालय गजोधरपुर में महिला शिक्षा पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं ने यह बात रखी। छात्राओं ने कहा कि महिला व पुरुष दोनों के लिए शिक्षा का बराबर महत्व है। यह महत्व तब अधिक बढ़ जाता है, जब एक महिला पढ़कर ससुराल जाती है तो वह वहां पर अन्य सदस्यों को भी शिक्षित करती है। शिक्षिकाओं ने कहा कि अगर हम शिक्षित न होते तो आज यहां पर न होते। इसलिए शिक्षा बहुत जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता संकल्प लिया। (13-2-19)