Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : बेटियों को कमजोर न समझें

Published - Wed 09, Jan 2019

महिला सुरक्षा विषय पर परिचर्चा

सीतापुर। बेटियों को कोई भी कमजोर न समझें। वो हर क्षेत्र में बुलंदियां छूने की प्रतिभा और हिम्मत रखती हैं। बस उन्हें प्रोत्साहन की जरूरत है। हौसला अफजाई से वो उच्च मुकाम हासिल कर सकती हैं। अमर उजाला की मुहिम 'अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स' के तहत 8 जनवरी को संत सूरज बाबू महाविद्यालय पिसावां में 'महिला सुरक्षा विषय'पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं ने यह बात क​ही। वहीं, शिक्षिकाओं का कहना है कि समाज नारियों के प्रति अपना नजरिया बदले और उन्हें पूरा सम्मान दे। साथ ही उन्हें आगे बढ़ाने में मदद भी करे। पुलिस अफसरों ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें, वह निडर होकर काम करें। पुलिस हर समय आपकी सहायता करेगी। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (8-1-19)