Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : पर्यावरण के लिए रोपें पौधे

Published - Fri 18, Jan 2019

पर्यावरण संरक्षण पर परिचर्चा

सुल्तानपुर। आगामी पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देना है तो हमें पर्यावरण को भी सुर​क्षित रखना होगा। आज जंगल खत्म होकर बड़ी-बड़ी इमारतें बन रही हैं जंगलों में काला और जहरीला धुआं छोड़ते कारखाने लग गए हैं, ऐसे में शुद्ध हवा और ऑक्सीजन तक मिल पाना मुश्किल हो गया है। इसलिए अधिक से अधिक पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित बनाने में मदद करें। अपराजिता अभियान के तहत 17 जनवरी को शेम्फोर्ड स्कूल में पर्यावरण संतुलन में महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित परिचर्चा में यह बात उठाई गई। एक्सपर्ट डॉ. सुधाकर सिंह ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण का महत्व बताया। साथ ही ग्लोबल वार्मिंग के प्रति भी आगाह किया। कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर उन्हें पौधे भेंट करें। प्रधानाचार्य अजय तिवारी ने कहा कि स्वच्छता से भी पर्यावरण की सुरक्षा की जा सकती है। वाहनों का उपयोग भी कम कर उसके धुएं से पर्यावरण को बचाने का प्रयास करें। अंत में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे व संकल्प लिया। (17-1-19)