Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

किन्नौर : पौष्टिक आहार लें

Published - Tue 22, Jan 2019

अपराजिता स्वास्थ्य एवं सुरक्षा परिचर्चा

रामपुर। महिलाओं को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। सजग रहकर और साहसी बनकर महिलाएं अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इसी प्रकार पौष्टिक और संतुलित आहार लेकर महिलाएं खुद को स्वस्थ रख सकती हैं। अपराजिता अभियान के तहत थैली-चकटी (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित स्वास्थ्य एवं सुरक्षा परिचर्चा में महिलाओं से यह बात कही गई। कार्यक्रम में बीडीओ ननखड़ी कामेश्वर शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर महिलाओं को जागरूक किया। सीडीपीओ अजय बदरेल ने पौष्टिक एवं संतुलित आहार बारे महिलाओं को जानकारी दी। पंचायत प्रधान शिव दासी और बीडीसी सदस्य रीता जोशी ने भी महिलाओं को सजग रहने के प्रति जागरूक किया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (11-1-19)