Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

कांगड़ा : सावधानी बचाएगी कैंसर से

Published - Sat 19, Jan 2019

अपराजिता स्वास्थ्य परिचर्चा

कांगड़ा (धर्मशाला)। देश में हर साल सर्वाइकल कैंसर के करीब ढाई लाख मामले सामने आते हैं। करीब 67 हजार महिलाएं हर साल इस बीमारी से जान गंवाती हैं। अगर थोड़ी सी सावधानी बरती जाए तो कैंसर से बचा जा सकता है। अपराजिता अभियान के तहत 22 दिसंबर को द्वितीय भारतीय रिजर्व वाहिनी सकोह में आयोजित स्वास्थ्य परिचर्चा में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. निधि रैना ने यह जानकारी दी। कार्यक्रम में मौजूद करीब 200 महिला प्रशिक्षु जवानों से डॉ. निधि ने बताया कि महिलाओं में कैंसर से होने वाली मौत का पहला कारण ब्रेस्ट कैंसर है। दूसरा कारण गर्भाशय, ग्रीवा या सर्वाइकल कैंसर होता है। थोड़ी सी सावधानी और जागरुकता से काफी हद तक इस पर रोकथाम लग सकती है। डॉ. निधि ने विभिन्न कैंसर के लक्षण और उससे बचने के साथ ही उपलब्ध उपचार के बारे में बताया। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। (22-12-18)