Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सजग और सतर्क रहें बेटियां

Published - Sat 12, Jan 2019

बेटियों के लिए सुरक्षित समाज बनाने की पहल

झांसी। बेटियों को हमेशा सतर्क और सजग रहना चाहिए। इससे वे अपनी सुरक्षा कर सकेंगी। इसके अलावा खुद को साहसी बनाते हुए हर विपरीत परिस्थितियों से लड़ने की ताकत पैदा करनी चाहिए। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अपराजिता अभियान के तहत 2 जनवरी को आयोजित मां-बेटी परिचर्चा में छात्राओं को यह सीख दी गई। इस दौरान महिला विशेषज्ञ चिकित्सकों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक परिवर्तनों सहित अन्य जानकारियां दी। माताओं ने भी बेटियों के समक्ष अपने अनुभव साझा किए। अंत में 320 शपथ पत्र भरे गए व संकल्प लिया गया। (2-1-19)