Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बेटियों को आगे बढ़ाएं

Published - Sun 13, Jan 2019

छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

aparajita mahila sajagta sanwad hathras

हाथरस। बेटियों की शिक्षा से ही महिला समाज की उन्नति हैं, उनका सम्मान है। इ​सलिए बेटियों को पढ़ने जरूर भेजें। यह संदेश अब लोग समझने लगे हैं और बेटियों को स्कूल भी भेज रहे हैं, लेकिन आज भी कई समाज इतने पिछड़े हैं कि बेटियों को घर से बाहर तक नहीं निकलने देते। उनकी सोच बदलने की जरूरत है। उन्हें बेटियों और महिला शिक्षा के फायदे बताकर प्रेरित करना होगा। अपराजिता अभियान के तहत अमर उजाला कार्यालय में 22 दिसंबर को आयोजित परिचर्चा में महिलाओं ने यह विचार रखे। इस दौरान महिलाओं ने समाज और देश की तरक्की के लिए बेटियों को आगे बढ़ाने की आवाज उठाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। (22-12-18)