Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सीतापुर : महिला शिक्षा बेहद जरूरी

Published - Thu 17, Jan 2019

बालिका शिक्षा की उठाई आवाज

सीतापुर। महिलाओं के लिए शिक्षा बेहद आवश्यक है। शिक्षा से ही समाज में बदलाव आएगा। बिना शिक्षा के यह कार्य कतई संभव नहीं। जब महिलाएं शिक्षित होंगी तो उन्हें अपना परिवार चलाने में परेशानी नहीं होगी। उन्हें इस कार्य में काफी मदद मिलेगी। वो अपने अधिकारों को जान पाएंगी। साथ ही बच्चों को संस्कारित कर उन्हें नई राह भी दिखा सकेंगी। अपराजिता अभियान के तहत 11 जनवरी को अग्रवाल पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता महिला परिचर्चा में छात्राओं ने यह विचार रखे। संवाद में शिक्षकों ने कहा कि नारी समाज में देवी तुल्य हैं। इनका सभी को आदर करना चाहिए। समाज को व्यवस्थित रखने का काम भी नारी ही करती है। कार्यक्रम में सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और संकल्प लिया। (11-1-19)