Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

मिर्जापुर : नारी बदलेगी समाज की तस्वीर

Published - Fri 18, Jan 2019

बेटियों को किया सजग

मिर्जापुर। भारत में नारियों का सदैव से ही सम्मान रहा है। नारियों ने अपनी विद्वता, वीरता व समझदारी को समय-समय पर साबित भी किया। इतिहास गवाह है कि जब भी नारियों ने मोर्चा संभाला है। पूरी तस्वीर बदल दी है। अपराजिता अभियान के तहत 16 जनवरी को किशुन प्रसाद की गली स्थित ग्लोबस कॉलेज ऑफ आईटी एंड मैनेजमेंट में आयोजित सजगता कार्यक्रम में संस्थान की डायरेक्टर अंशु अग्रवाल ने छात्राओं से यह बात कही। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को डर, संकोच छोड़कर बोलना होगा, तभी वे खुद को अपराधियों से बचा पाएंगी और खुद को सुरक्षित कर पाएंगी। राशि गुप्ता ने छात्राओं को सजग व सतर्क रहने की सीख दी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ ली। (16-1-19)