Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

तरक्की की राह पर आगे बढ़ें महिलाएं

Published - Mon 31, Dec 2018

महिलाओं ने ली अपराजिता शपथ

aparajita mahila shiksha sanwad varanasi

वाराणसी। महिलाएं तरक्की की राह पर लगातार आगे बढ़ती रहें। आज डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर साइंटिस्ट तक महिलाएं हैं। राजनीति में भी महिलाओं ने अपनी पहचान बनाई है। हर क्षेत्र में तरक्की की राह पर आगे बढ़कर महिलाएं पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर रही हैं। इनर व्हील क्लब की ओर से 29 दिसंबर को आयोजित अपराजिता परिचर्चा में महिला सदस्यों ने यह बात रखी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ पत्र भरे और नारी गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया। (29-12-18)