Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सशक्त बने मातृशक्ति

Published - Mon 14, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण पर हुई बात

हमीरपुर। औरत किसी भी परिवार की रीढ़ होती है। म​हिलाओं को सशक्त बनना चाहिए और परिवार के लोगों को हर स्थि​ति में अच्छी शिक्षा देनी चाहिए। म​हिलाएं अगर अपने बच्चों को अच्छी चीजें सिखाती हैं तो अपने आप ही हिंसात्मक गतिविधियां कम हो जाएंगी। अपराजिता अभियान के तहत 6 ​दिसंबर को महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने महिलाओं से यह बात कही। उन्होंने महिला सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, बैंक ठगी के मामलों, एनडीपीएस और दुष्कर्म, छेड़छाड़ सहित महिलाओं की सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने महिलाओं को कैंसर व क्ष्ज्ञय रोग के बारे में जानकारी दी।  पुलिस उप निरीक्षक पूजा ने महिलाओं को घरेलू हिंसा अधिनियम, भरण पोषण एक्ट के बारे में बताया। इसके बाद सभी ने अपराजिता शपथ ली। (6-12-18)