Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

शाहजहांपुर: साहसी बनें महिलाएं

Published - Sat 05, Jan 2019

महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा परिचर्चा

शाहजहांपुर। महिलाओं को अपने खि​लाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ साहसी बनकर खड़ा होना होगा। जब तक महिलाएं साहस नहीं अपनाएंगी, उन्हें अन्याय सहना होगा। महिलाओं को यह आदत छोड़नी होगी, खुद के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी होगी, तभी वे अपराजिता बन सकेंगी। आर्य महिला इंटर कालेज में 24 दिसंबर को अपराजिता अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण और सुरक्षा विषय पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं ने यह बात उठाई। इस दौरान छात्राओं ने खुद की सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा के तरीके सीखने और उनका नियमित इस्तेमाल करने के लिए भी एक-दूसरे को प्रेरित किया। कार्यक्रम में शामिल 175 छात्राओं के सा​थ ही स्टाफ ने भी अपराजिता के शपथ पत्र भरकर संकल्प लिया। (24-12-18)