Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गाजीपुर : नारी खुद को पहचानें

Published - Mon 25, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण परिचर्चा

गाजीपुर। महिलाएं अपने निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं अपना लक्ष्य खुद निर्धारित कर सकती हैं, बस जरूरत है अपने आप को पहचानने की और सही ज्ञान हासिल करने की। अपराजिता अभियान के तहत 18 फरवरी को सिटी मॉन्टेसरी स्कूल घोसवल भदौरा में आयोजित नारी सशक्तीकरण एवं सुरक्षा विषयक गोष्ठी में यह विचार रखे गए। प्रधानाचार्य अशोक सिंह ने कहा कि छात्राएं खूब पढ़ें और कामयाब होकर परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें। इस मौके पर  600 छात्राओँ को शपथ दिलाई गई तथा शपथ पत्र भरवाया गया। (18-2-19)