Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

श्रावस्ती : शिक्षा से आगे बढ़ेगी बेटियां

Published - Mon 18, Feb 2019

नारी शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर परिचर्चा

aparajita paricharcha fateh bahadur inter collage gouspur

श्रावस्ती। बेटियां किसी से कम नहीं हैं। स्वस्थ बेटियां पढ़ेंगी और आगे बढ़ेंगी। इसके लिए जरूरी है कि माता-पिता बेटी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। अपराजिता अभियान के तहत 12 फरवरी को फतेह बहादुर इंटर कॉलेज गौसपुर में नारी शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने यह बात रखी। इस दौरान छात्राओं को किसी भी परिस्थिति से नहीं घबराने और उनका डटकर सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। बताया गया कि बेटियों पर दो घरों की जिम्मेदारी होती है और वे उन्हें बखूबी निभाती हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (12-2-19)