Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : अपनी ताकत पहचानें

Published - Mon 07, Jan 2019

अपराजिता परिचर्चा

जगतपुर( रायबरेली)।  महिलाओं ने हमेशा देश की तरक्की में नए आयाम स्थापित किए हैं। परीक्षाओं में आज बेटियों शानदार प्रदर्शन करते हुए बेटों को पछाड़ रहीं हैं। बेटियां ऐसे ही आगे बढ़ती रहें, तरक्की करतीं रहें। अपराजिता अभियान के तहत 3 जनवरी को गंगादीन तिवारी हाई स्कूल नेवढिया में प्रधानाचार्य अभिषेक सिंह चौहान ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि घर की चौखट लांघने में तमाम बाधाएं आती हैं। इन बाधाओं को दूर करने के लिए जरूरी है कि महिलाएं स्वयं सशक्त बने। महिलाओं की सामाजिक आर्थिक सुरक्षा पर ध्यान दिया जाए। महिलाएं खुद अपने आसपास की महिलाओं को प्रेरित करें और उन्हें आगे बढ़ाएंञ परिचचा में 500 छाञाओं ने  हिस्सा लिया। सभी ने अपराजिता शपथ ली। (3-1-19)