Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : घर से हो नशामुक्ति की शुरुआत

Published - Sun 24, Feb 2019

अपराजिता परिचर्चा

aparajita paricharcha ganpat sahay pg collage sultanpur

सुल्तानपुर। नशा समाज की सबसे बड़ी बुराई है। नशा मुक्त समाज की शुरुआत हमें अपने घरों से करनी होगी। इसके लिए बेटियों का योगदान अहम होगा। बेटियों को आसपास के लोगों को नशे से होने वाली हानियों के प्रति आगाह करना होगा। ये बातें 13 फरवरी को सुल्तानपुर के सीताकुंड घाट पर अपराजिता अभियान के तहत आयोजित परिचर्चा में कही गईं। कार्यक्रम में गनपत सहाय पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवायोजना से जुड़ी छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। उन्हें वक्ताओं ने नशे से परिवारों के टूटने के बारे में बताया गया। साथ ही लोगों को नशे से रोकने के लिए प्रेरित किया गया। (13-2-19)