Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

सुल्तानपुर : डरें नहीं, आवाज उठाएं

Published - Mon 28, Jan 2019

अपराजिता सजगता परिचर्चा

सुल्तानपुर। परिस्थितियां कैसी भी हों, महिलाओं को घबराना नहीं चाहिए। हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करना चाहिए। इसी से महिलाएं खुद को अपराधियों से बचा सकती हैं। अपराजिता अभियान के तहत गौरीगंज के इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में आयोजित परिचर्चा में छात्राओं से कही गई। इस दौरान बताया गया कि अपराधी कोई भी हो सकता है, इसलिए हमेशा सजग व सतर्क रहें। अगर आप सतर्क रहेंगी तो ही खुद को सुरक्षित कर पाएंगी। इस दौरान अतिथियों, कॉलेज स्टाफ और छात्राओं ने अपराजिता शपथ ली। (21-1-19)