Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

गोंडा : हौसले से मिलती है सफलता

Published - Fri 15, Feb 2019

अपराजिता परिचर्चा

aparajita paricharcha j devi mahila degree collage gonda

गोंडा। हिम्मत और हौसले से आगे बढ़ें तो सफलता आपसे दूर नहीं रह सकती। अपराजिता अभियान के तहत 11 फरवरी को जे. देवी महिला डिग्री कॉलेज बभनान में 'दिखाएं हिम्मत' विषय पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं ने यह बात कही। कार्यक्रम में स्नातक व शिक्षक प्रशिक्षण की शिक्षा ग्रहण कर रहीं छात्राओं ने संकल्प लिया कि नारी गरिमा के लिए सभी अपने कदम आगे बढ़ाएंगी। क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा ने छात्राओं का हौसला बढ़ाया, कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान के लिए सरकार हर दिन काम कर रही है। हाल ही में पेश हुए बजट में महिलाओं और बेटियों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष ध्यान रखा है। कार्यक्रम में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (11-2-19)