Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलरामपुर : खुद पर रखें विश्वास

Published - Sun 30, Dec 2018

महिला सशक्तीकरण पर परिचर्चा

बलरामपुर। छात्राएं मन लगाकर तालीम हासिल करें और खुद को कामयाब बनाएं। आज देश की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में कई बड़े पदों पर काम कर रही हैं। यहां तक कि भारतीय महिलाओं ने विदेशों में भी अपनी कामयाबी के झंडे गाड़े हैं और देश का नाम रोशन किया है। आप भी उच्च शिक्षा हासिल कर अपने परिवार,शहर और देश का नाम रोशन करें। मदरसा अनवारुल कुरान में 23 दिसंबर को अपराजिता मुहिम के तहत महिला सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में सीओ सिटी ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने राह चलते शोहदों से होने वाली परेशानी सहित आसपास के माहौल और अन्य परेशानियों के खिलाफ खुलकर खड़ा होने और पुलिस की मदद लेने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का अन्याय सहना खुद को भी अपराधी बनाना है। ऐसे में साहसी बनें और अपराध व अपराधियों का खुलकर मुकाबला करें। कार्यक्रम के दौरान अपराजिता के शपथ पत्र भरकर संकल्प लिया गया। (23-12-18)