Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बलरामपुर : हर धर्म में नारी को सम्मान

Published - Tue 12, Mar 2019

बेटियां दुनिया में अल्लाह पाक सबसे बड़ी नेमत है। बेटियों को हमेशा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना मुकाम हासिल करना चाहिए।

aparajita paricharcha madarsa balrampur

बलरामपुर। बेटियां दुनिया में अल्लाह पाक सबसे बड़ी नेमत है। बेटियों को हमेशा अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपना मुकाम हासिल करना चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 28 फरवरी को बलरामपुर उतरौला नगर के मदरसा जियाउल इस्लाम अहले सुन्नत में आयोजित परिचर्चा में मदरसे के प्रबंधक तथा शहर मुफ्ती मोहम्मद जमील खान ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस्लाम हमेशा से महिलाओं की इज्जत करता रहा है। दुनिया के हर धर्म में महिलाओं को मान सम्मान दिया जाता है। परिचर्चा को कई अन्य मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में 520 शपथ पत्र भी भरे गए। (28-2-19)