Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

जौनपुर : खुद को महसूस न करें असहाय

Published - Sat 23, Feb 2019

नारी सशक्तीकरण परिचर्चा

जौनपुर। महिलाओं के पास असीम ताकत है। वे देवी स्वरूप हैं। यह कहा भी जाता है कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है, उनकी पूजा होती है, वहां देवता भी निवास करते हैं। अपराजिता अभियान के तहत जौनपुर के केराकत क्षेत्र के पेसारा स्थित मानवेंद्र सिंह सुमन पीजी कॉलेज में 16 फरवरी को नारी सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में छात्राओं से यह बात कही गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं खुद को असहाय नहीं समझें, बल्कि हर परिस्थिति का डटकर मुकाबला करें। कार्यक्रम के दौरान 300 छात्राओं ने अपराजिता शपथ पत्र भरा और नारी गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। (16-2-19)