Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

बेटियों के जन्म पर गाए जाएंगे सोहर तब दिखेगा बदलाव

Published - Fri 05, Apr 2019

महिला दिवस पर गोष्ठी

चंदौली। अमर उजाला 'अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स 'और 'एक सोच सैंड बॉक्स' संस्था की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीडीडीयू नगर में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए 8 मार्च को जुलूस निकाला गया। गोष्ठी का आयोजन हुआ और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली जुझारू एवं संघर्षशील महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। जुलूस के बाद हुई गोष्ठी में महिलाओं के वर्तमान स्थिति और उत्थान पर चर्चा की गई। महिलाओं ने कहा कि जिस दिन बेटियों के जन्म पर घरों में सोहर गाए जाएंगे, तब समाज में बदलाव दिखेगा। इस दौरान कार्यक्रम में 40 से अधिक महिलाओं ने भागीदारी की। 8-3-19