Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

देहरादून : समाज बदले नजरिया

Published - Sun 24, Feb 2019

महिला शिक्षा जागरुकता परिचर्चा

श्रीनगर (देहरादून)। शिक्षित महिला सभ्य समाज की नींव रखती है। एक महिला शिक्षित होने से पूरा परिवार और समाज शिक्षित होता है। अब समाज को बेटियों के प्रति नजरिया बदलने की आवश्यकता है। इस जागरुकता अभियान को घर-घर से शुरू किया जाना चाहिए। अपराजिता अभियान के तहत 12 फरवरी को श्रीगुरुरामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में वक्ताओं और छात्राओं ने यह बात साझा की। छात्राओं ने कहा, महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है, बल्कि हमारी रूढ़िवादी व संकीर्ण सोच महिलाओं को पुरुषों से कमजोर बताने पर तुली हुई है। हमें इस सोच को बदलना होगा। वर्तमान समय में बेटियां हर चुनौतियों का बखूबी मुकाबला कर रही हैं। महिलाओं व लड़कियों में आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाओं ने चूल्हे-चौके की सोच को पीछे छोड़कर हर क्षेत्र में नए-नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। महिलाओं को पुरुषों से कम आंकना गलत सोच है। कार्यक्रम के दौरान 120 छात्र-छात्राओं ने शपथ पत्र भरकर नारी सम्मान का संकल्प लिया। (12-2-19)