Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

रायबरेली : महिलाएं अब पीछे नहीं

Published - Sun 03, Mar 2019

अपराजिता परिचर्चा

रायबरेली। नारी का जीवन बड़ा कष्टकारी रहा है। हालांकि अब धीरे-धीरे समाज में लोगों की सोच बदल रही है। यही कारण है कि आज हमारे देश में महिलाओं का सम्मान होने लगा है और वह किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपराजिता अभियान के तहत 25 फरवरी को रायबरेली के स्वामी दयानंद पब्लिक इंटर कॉलेज घुराडीह में आयोजित परिचर्चा में वक्ताओं ने यह बात कही। उन्होंने कहा, आज महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां देवताओं का वास होता है। इस दौरान वक्ताओं और विद्यार्थियों ने एक स्वर में कहा, महिलाओं की तरक्की से ही देश की तरक्की संभव है। सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (25-2-19)