Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

अयोध्या : राजनीति में आगे आएं

Published - Thu 27, Dec 2018

छात्रसंघ चुनाव में परिचर्चा

aparajita paricharcha women in politics

अयोध्या। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो राजनीति में कैसे पीछे रह सकती हैं। आज देश में विभिन्न पार्टियों की कमान संभालने के साथ महिलाएं सत्ता भी संभाल रही हैं। ऐसे में उन्हें कमजोर समझने की किसी को भूल नहीं करनी चाहिए। साकेत पीजी कॉलेज में 20 दिसंबर को 'छात्रसंघ चुनाव में महिला सुरक्षा और छात्राओं के मुद्दे'विषय पर आयोजित परिचर्चा में यह विचार सामने आए। एक्सपर्ट के रूप में शामिल प्राचार्य डॉ. अजय मोहन श्रीवास्तव, डॉ. मनोज छावड़िया, डॉ. अजय मिश्र ने बताया कि जो स्टूडेंट कॉलेज राजनीति के साथ ही पार्टियों से जुड़ जाते हैं, उन्हें आगामी समय में फायदा भी मिलता है। कई राजनेताओं ने छात्र राजनीति से शुरुआत की थी, जो आज बड़े पदों पर बैठे हैं। इस दौरान अपराजिता शपथ पत्र भी भरे गए। (20-12-18)