Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

श्रावस्ती : समाज में पीछे नहीं नारी

Published - Wed 30, Jan 2019

प्रतियोगिताओं के साथ परिचर्चा

श्रावस्ती। अंतरराष्ट्रीय बालिका संरक्षण दिवस पर 23 जनवरी का दिन बेटियों के सम्मान का रहा। अमर उजाला की मुहिम अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स के तहत दस विद्यालयों में एक साथ निबंध प्रतियोगिताएं हुईं। एक विद्यालय में चित्रकला व एक अन्य विद्यालय में निबंध व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गईं। चौधरी श्यामता प्रसाद महिला महाविद्यालय में प्रतिभागियों को अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। एडीएम ने कहा कि अपराजिता वह है, जो कभी पराजित न हो। अमर उजाला के इस अभियान में दिख रहा है कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे हैं। इधर, भाषण व रंगोली प्रतियोगिता को जांचने के लिए बनी टीम के अध्यक्ष डॉ. एसएन वर्मा ने कहा कि रंगोली प्रतियोगिता केवल रंगों का समावेश ही नहीं, बल्कि यह व्यक्ति की सोच को दर्शाता है। सामाजिक कार्यकर्ता स्वाति तिवारी ने कहा कि महिलाएं कभी भी समाज में पीछे नहीं रहीं। घर हो या बाहर, उन्हें हमेशा उत्कृष्ट स्थान मिला। वह स्थान मां के रूप में, बेटी के रूप में, बहन के रूप में मिला, लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर होने के कारण उन्हें संरक्षण की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता की पूर्ति के लिए महिला को भाई, पिता व पति का साथ मिला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अपराजिता शपथ ली। (23-1-19)