Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

भदोही: दुर्गा स्वरूप है नारी

Published - Thu 10, Jan 2019

सजगता गोष्ठी

ज्ञानपुर(भदोही)। नारी अबला नहीं, दुर्गा स्वरूपा हैं। प्रेम की प्रतिमूर्ति नारी जरूरत पड़ने पर लक्ष्मीबाई भी बन जाती है। वह अपने अधिकारों के साथ दूसरों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान की अहमियत भी जानती है। अपराजिता ​अभियान के तहत 9 जनवरी को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित सजगता गोष्ठी में छात्राओं और प्राध्यापकों ने यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि बेटियां बढ़ेंगी तो देश बढ़ेगा, इस सोच के साथ युवा पीढ़ी आगे बढ़े, तभी नारी गरिमा को बचाया और बढ़ाया जा सकेगा। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ लेकर नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। (9-1-19)