Aparajita
Aparajita

महिलाओं के सशक्तिकरण की एक सम्पूर्ण वेबसाइट

पुरुषों के साथ खड़ी हैं महिलाएं

Published - Thu 17, Jan 2019

बेटियों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया

चंबा। आज के समय में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हैं। ऐसे में महिलाओं की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे अपने अधिकारों के बारे में भलीभांति परिचित हों। साथ ही वे अपने पांव पर खड़ीं होकर अपना व परिवार का पालन-पोषण करने के लिए आगे बढ़ें। अपराजिता अभियान के तहत 9 दिसंबर को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में महिला सशक्तीकरण पर आयोजित परिचर्चा में संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि चंबा में जिला बाल विकास परियोजना द्वारा सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे कि महिलाएं स्वावलंबी बन सकें। उन्होंने महिलाओं और छात्राओं को अन्य स्वरोजगार और उनके प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस दौरान सभी ने अपराजिता शपथ भी ली। (9-12-18)